Bharat Jodo Yatra: भूपेंद्र चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रा पर मारा तंज, कांग्रेसी बोले- भाजपाई क्‍यों बेचैन?

उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शुक्रवार सुबह बलिया पहुंचे. बलिया में मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा. चौधरी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान के पेशावर, करांची और इस्लामाबाद से शुरू करनी चाहिए थी.

Bharat Jodo Yatra: उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शुक्रवार सुबह बलिया पहुंचे. बलिया में मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा. चौधरी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान के पेशावर, करांची और इस्लामाबाद से शुरू करनी चाहिए थी, क्योंकि कांग्रेस सरकार में ही ये हिस्सा देश से विभाजित हुआ था. उसके बाद से तो कोई विभाजन नहीं हुआ है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस पार्टी का विषय है, उनकी यात्रा प्रारंभ होने के बाद उसमें अंतर विरोध, तनाव टकराव जिस प्रकार से राजस्थान एवं अन्य राज्यों में हैं, उससे उन्हें कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए. अपने परिवार को जोड़ने के लिए काम करना चाहिए. उसके बाद भारत को जोड़ने की बात करें तो बेहतर होगा. वहीं, इसके जवाब में कांग्रेस‍ियों ने कहा क‍ि भाजपा को इस यात्रा से क्‍यों बेचैनी हो रही है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >