क्या बरेली के इस पेट्रोल पंप से डीजल भराते ही जलकर खाक हो जाते हैं ट्रक? जांच से पहले दूसरा ट्रक भी तबाह

फरीदपुर में सरसों के तेल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक ड्राइवर ने कूदकर खुद की जान बचाई. यह आग एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद लगी. इस मामले में जांच शुरू हो गई है. इससे पहले भी एक ट्रक में डीजल डलवाने के बाद आग लग गई थी.

Bareilly News: बरेली के फरीदपुर में शुक्रवार सुबह सरसों के तेल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक ड्राइवर ने कूदकर खुद की जान बचाई. मगर, इस घटना के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई. यह आग एक विशेष पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद लगी. इस मामले में जांच शुरू हो गई है. इससे पहले भी एक ट्रक में डीजल डलवाने के बाद आग लग गई थी.

डीजल भरवाने के बाद ट्रक में लगी आग

बरेली-लखनऊ रोड स्थित खंडेलवाल एडिबल आयल (सरसों के तेल) का प्लांट है. शुक्रवार सुबह फरीदपुर प्लांट से सरसों का तेल (माल) भरकर ट्रक हल्द्वानी की तरफ जा रहा था. फरीदपुर से निकलने के बाद इस विशेष पेट्रोल पंप पर ट्रक ड्राइवर ने ट्रक में डीजल डलवाया. इसके बाद हल्द्वानी के लिए रवाना हो गया. ट्रक हाईवे पर कुछ दूरी पर चला था. इसी दौरान अचानक डीजल टैंक के पास आग की लपटें उठने लगीं. राहगीरों ने ट्रक में आग देखकर चीख/पुकार मचाई. ट्रक में आग देखकर ड्राइवर घबरा गया, और वह चलते ट्रक से कूद गया.

ट्रक में आग लगने से लाखों का तेल जला

ट्रक हाइवे पर ही पलट गया. वह माल चंद मिनटों में जलकर खाक हो गया. ट्रक में सरसों के तेल की 708 बोतल, 60 टिन के पीपे रखे हुए थे. इसमें करीब 74 क्विंटल सरसों का तेल बताया जा रहा है. इसकी कीमत लाखों रुपए है. पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इससे पहले भी पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के बाद एक ट्रक में आग लग गई थी. इस मामले में जांच चल रही है, लेकिन यह जांच पूरी होती कि इससे पहले ही दूसरे ट्रक में आग लगने की खबर ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

Also Read: Bareilly News: बरेली में VDO ने रातों-रात उड़ा दिए खाते से 9 लाख रुपए, खर्च का हिसाब न देने पर निलंबित

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >