Varanasi News: वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन कांवड़ियों की मौत, दो घायल

वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर खजुरी में दो बाइक की टक्कर में 3 कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि हादसे में 2 कांवड़ियां घायल हो गए. दोनों बाइक पर सवार पांचों कांवड़िया हाईवे की आरक्षित लेन से आ रहे थे, तभी आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हो गया.

Varanasi News: वाराणसी से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर खजुरी में दो बाइकों की टक्कर में 3 कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि हादसे में 2 कांवड़िया घायल हो गए. दोनों बाइक पर सवार पांचों कांवड़िया हाईवे की आरक्षित लेन से आ रहे थे, तभी आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हो गया.

हादसे की सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. घायल दोनों कांवड़िया को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. हादसे में जान गंवाने वाले तीनों कांवड़िया के नाम-पते की शिनाख्त का प्रयास जारी है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >