UP: युवक ने शर्त जीतने के लिए रेलवे के ACM को जड़ा थप्पड़, कर्मचारियों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

एक दबंग युवक ने 500 रुपए की शर्त जीतने के लिए दफ्तर में घुसकर इज्जतनगर रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक थप्पड़ जड़ दिया. एसीएम के साथ ही दफ्तर के कर्मचारी भी युवक की दबंगई से हैरत में पड़ गए.कर्मचारियों ने एसीएम को थप्पड़ मारने के बाद आरोपी को पकड़ा लिया.

Bareilly News: पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के इज्जतनगर रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) को एक दबंग युवक ने 500 रुपए की शर्त जीतने के लिए दफ्तर में घुसकर थप्पड़ जड़ दिया. एसीएम के साथ ही दफ्तर के कर्मचारी भी युवक की दबंगई से हैरत में पड़ गए.कर्मचारियों ने एसीएम को थप्पड़ मारने के बाद आरोपी को पकड़ा लिया. वह भागने की कोशिश में था. मगर,कर्मचारियों ने आरोपी की पकड़ कर धुनाई की. इसके बाद इज्जतनगर थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में है.

इज्जतनगर रेल मंडल के एसीएम मुकेश कुमार अपने दफ्तर में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक दबंग युवक दफ्तर में आ गया. एसीएम समझे, कि वह किसी काम से आया है. मगर, आरोपी ने टेबल के पास पहुंचकर एसीएम को थप्पड़ जड़ दिया. युवक की हरकत से एसीएम मुकेश कुमार के साथ ही दफ्तर में मौजूद कर्मचारी हक्का बक्का रह गए. आरोपी युवक थप्पड़ मारने के बाद भागने की कोशिश में था.

मगर, दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया. उसकी जमकर धुनाई की. इसके बाद पुलिस बुलाकर सौंप दिया. शहर के इज्जानगर थाना क्षेत्र की लिंकर कालोनी निवासी धीरेंद्र गंगवार ने बताया कि उसके दोस्त मनोज और रवि ने शर्त लगाई थी.उसने शराब के नशे में 500 रुपए की शर्त जीतने के लिए थप्पड़ मारा था.मगर, इस घटना के बाद रेलवे के अफसर खौफजदा हैं.पुलिस आरोपी के दोस्तों की तलाश में जुटी है.

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, बरेली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >