दरोगा ने 50 हजार रुपये घूस मांगी, सोशल मीडिया पर Video Viral, सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SP Rural) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग देवरनिया थाने के उपनिरीक्षक पर तमाम आरोप लगा रहे हैं. एसएसपी ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है.

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली के देवरनिया थाने के एक सब इंस्पेक्टर (SI) पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने और शराब पिलाने का आरोप लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दरोगा शराब के नशे में धुत हैं. एसएसपी ने वीडियो का संज्ञान लेने के बाद आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला दो पक्षों में पैसों के विवाद का बताया जा रहा है.

देवरनिया थाने के एसआई का है वायरल वीडियो

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SP Rural) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग देवरनिया थाने के उपनिरीक्षक पर तमाम आरोप लगा रहे हैं. वीडियो की जांच कराई गई है. इसमें उपनिरीक्षक अपने एक साथी मिठ्ठू के पक्ष में गए थे. इनका दूसरे पक्ष का पैसों का विवाद चल रहा है. इस मामले में ही उप निरीक्षक मिट्ठू के पक्ष में दूसरे पक्ष के पास गए थे.

जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने किया सस्पेंड

एसपी ग्रामीण ने बताया के एसआई शराब के नशे में थे. उनके मेडिकल में भी शराब के नशे की रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गयी है. रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने उप निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक शराब के नशे में धुत दरोगा सूरज पाल सिंह पर 50 हजार रुपए मांगने के लिए घर आने, शराब पिलाने का आरोप लगा रहा है.

एक पक्ष में रुपया मांगने गये थे दरोगा

वायरल वीडियो में रेलवे में कार्यरत मिट्ठू के पक्ष में रुपए मांगने की बात कही गयी है. वायरल वीडियो में तमाम अन्य लोग भी बात करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही शराब के नशे में धुत दरोगा का मेडिकल कराने की बात कही जा रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आया, इसके बाद कार्रवाई की गयी है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >