सपा संरक्षक मुलायम की पत्‍नी साधना गुप्‍ता पंचतत्‍व में विलीन, एकजुट दिखा UP का सबसे बड़ा सियासी पर‍ि‍वार

साधना गुप्ता का 62 साल की उम्र में शनिवार सुबह निधन हो गया था. वह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थीं. उनके निधन के बाद मुलायम सिंह यादव के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के फेफड़े में संक्रमण की समस्या से पीड़ित थीं.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और वर्तमान में संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. दु:ख के इस मौके पर पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया. सभी के चेहरे पर शोक के भाव थे. लखनऊ के पिपराघाट पर साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को उनके बेटे प्रतीक यादव ने मुखाग्‍न‍ि दी. इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहे और क्रियाकर्म में भाग लिया.

साधना गुप्ता का 62 साल की उम्र में शनिवार सुबह निधन हो गया था. वह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थीं. उनके निधन के बाद मुलायम सिंह यादव के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ब्लड प्रेशर, सूगर केसाथ ही फेफड़े में संक्रमण की समस्या से पीड़ित थीं. उन्हें सप्ताहभर पहले गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी लेकिन शनिवार सुबह संक्रमण बढ़ने की वजह से उनका निधन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >