पत्नी की विदाई न होने से नाराज दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा, जानें पूरा मामला

up news: खबर बदायूं की है, जहां पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज दामाद ने अपने ससुर की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बदायूं के पुलिस अधीक्षक (देहात) सिद्धार्थ वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के भुसाया गांव का है.

UP News: खबर बदायूं की है, जहां पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज दामाद ने अपने ससुर की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बदायूं के पुलिस अधीक्षक (देहात) सिद्धार्थ वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के भुसाया गांव का है.

ये है मामला

65 वर्षीय रामसिंह ने लगभग 10 साल पहले अपनी बेटी की शादी संभल जिले के मुंडनपुर निवासी जमुना प्रसाद से की थी. पांच महीने पहले राम सिंह की बेटी अपने पति से नाराज होकर मायके आ गयी, जिसे सिंह ने अपने बेटे के पास पंजाब भेज दिया.

बृहस्पतिवार की रात जमुना प्रसाद अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी को वहां ना देख वह नाराज हो गया. इसे लेकर प्रसाद की अपने ससुर सिंह के साथ कहासुनी हो गयी और गुस्से में उसने फरसे से गला काट कर रामसिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया.

पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना का पता चलने पर रामसिंह के बेटों ने आरोपी जमुना प्रसाद को उसके घर से पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: लोगों को झांसा देकर लगा रहे थे कोरोना का फर्जी टीका, पुलिस ने दो को दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >