Deoria Murder Case: ट्यूशन पढ़ने गए 6 साल के मासूम की किडनैपिंग के बाद हत्या, टीचर के घर में मिला शव

Deoria Murder Case: देवरिया जिले के हरखौली गांव में 6 वर्षीय छात्र के अपहरण के बाद हत्या की खबर सामने आई है. गोरख यादव के अपहृत बेटे संस्कार यादव का शव आज सुबह शिक्षक के मकान में स्थित शौचालय से बरामद किया गया है.

Deoria News: देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव से 6 वर्षीय बच्चे के अपहरण के बाद हत्या की खबर सामने आई है. गोरख यादव के अपहृत बेटे संस्कार यादव (6) का शव आज सुबह शिक्षक के मकान स्थित शौचालय से बरामद किया गया है. दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की किडनैपिंग के बाद पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र को हिरासत में लिया. जहां पूछताछ में उसने पूरी घटना की जानकारी दी.

काफी तलाश में बाद भी नहीं लगा छात्र का कोई सुराग

दरअसल, हरखौली गांव निवासी गोरख यादव का 6 वर्षीय पुत्र संस्कार गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए बुधवार को दोपहर में नरसिंह शर्मा के घर गया हुआ था. जब काफी समय हो जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुआ और तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी देर तक खोजने के बाद भी वह गांव में कहीं नहीं मिला, इसके बाद टीचर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह तो आज पढ़ने ही नहीं आया. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को भी जानकारी दी, लेकिन बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं चला.

पुलिस ने टीचर के पौत्र को लिया हिरासत में तो खुला राज

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा रात में मौके पर पहुंच गए. पुलिस टीम भी छात्र की तलाश जुट गई. रातभर तलाश के बाद पुलिस के हाथ भी कोई सुराग नहीं, लेकिन जब बच्चे की कोई जानकारी नहीं लगी तो, ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, कड़ाई से पूछताछ करने पर बृहस्पतिवार की सुबह उसने सारा सच बता दिया.

शौचालय में मिला छात्र का शव

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, छात्र संस्कार शव उसके घर के अंदर स्थित शौचालय में है. पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो संस्कार कर शव बरामद हो गया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल, इस मामले में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र और दो अन्य से पूछताछ जारी है. और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >