Film Bhola Shooting: भोले की नगरी में 'भोला' की शूटिंग, एंग्री लुक में नजर आए अजय देवगन, देखें Photos

Film Bhola Shooting: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों यूपी के वाराणसी में हैं. एक्टर यहां अपनी अपकमिंग फिल्म "भोला'' की शूटिंग कर रहे हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें देखा जा सकता है अजय फिल्म "भोला'' का एक सीन की शूटिंग गोदौलिया चौराहे पर करते हुए नजर आ रहे हैं.

Film Bhola Shooting: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों यूपी के वाराणसी में हैं. एक्टर यहां अपनी अपकमिंग फिल्म “भोला” की शूटिंग कर रहे हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अजय देवगन फिल्म “भोला” का एक सीन  की शूटिंग गोदौलिया चौराहे पर करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी.

इस तस्वीरें में देखा जा सकता है कि एक्टर अजय देवगन अपने दोस्तों संग खुली जीप में बैठ कर गोदौलिया पहुंचे हैं.

यहां उन्होंने जीप पर बैठ कर ही गोदौलिया चौराहे के दो चक्कर लगाए. वहां एक लड़की का चालान काट रहे ट्रैफिक पुलिस के कर्मी को देखा और फिर जीप में आगे बढ़ गए.

गौरतलब है कि अभिनेता अजय देवगन करीब 15 दिन में बाबा विश्वनाथ की नगरी तीन बार स्पॉट हुए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन की टीम ने काशी में फिल्म भोला की शूटिंग के लिए परमिशन ले रखी है.

यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है. इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं.

फिल्म भोला में साउथ अभिनेत्री अमला पॉल के साथ तब्बू और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इसके बारे में अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >