School Closed: ठंड के कारण बिहार और यूपी में स्कूल बंद, दिल्ली में ऑरेंज, पंजाब व हरियाणा में रेड अलर्ट जारी

झारखंड में भी शीतलहर का कहर जारी है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले दो दिनों तक राज्य भर में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. उन्होंने कहा, 16 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है. शीतलहर और घने कोहरे के कारण ट्रेन और उड़नें रद्द हो रही हैं. इधर बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी को बढ़ा दिया गया है. इसको लेकर आदेश जारी कर दी गई है. इधर घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज, जबकि पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी तक स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 18 जनवरी तक बंद करने की घोषणा की गई है. जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे. जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि लखनऊ जनपद में शीतलहरी को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तापमान को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है.

9 से 12वीं की कक्षा 10 बजे से 3 बजे तक

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी. सुविधानुसार ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं चलाने का भी सुझाव दिया गया है.

गाइडलाइन जारी

जिलाधिकारी की ओर से स्कूलों में ठंड से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है. जिसके अनुसार कहा गया है कि छात्रों को ठंड से बचाव के लिए कक्षाओं में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर का प्रयोग किया जाएगा.

छात्रों को खुले में बैठाने पर रोक लगाई गई है

छात्रों को यूनीफार्म पहनने की बाध्यता से भी राहत दी गई है. जिलाधिकारी की ओर से आदेश दिया गया है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनकर ही छात्र स्कूल आएंगे. आदेश में ये भी बताया गया है कि इसे सभी स्कूलों में कड़ाई से पालन किया जाएगा.

पटना और भागलपुर में स्कूल 20 जनवरी तक बंद

बिहारी में भी सर्दी और कोहरे का कहर जारी है. ठंड को देखते हुए पटना और भागलपुर जिले के सभी स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. कक्षा 8वीं तक के लिए ही आदेश जारी किया गया है.

झारखंड में शीतलहर, चतरा जिले का कुल्लू 1.2 डिग्री सेल्सियस

झारखंड में सर्दी का सितम जारी है और चतरा जिले के कुल्लू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में इस मौसम का सबसे कम तापमान है. झारखंड के अधिकतर जिलों में सोमवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जबकि आठ जिलों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले दो दिनों तक राज्य भर में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. उन्होंने कहा, 16 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी रही और शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा.

कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप, तापमान जमाव बिंदु से नीचे

कश्मीर में शीत लहर के बीच कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया. श्रीनगर शहर में सोमवार रात तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इससे एक रात पहले शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >