UP: सपा में अखिलेश यादव के खिलाफ बगावती सुर हुए तेज! आजम खान के सपोर्ट में अब इस नेता ने छोड़ी पार्टी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बीत जाने के बाद समाजवादी पार्टी में मुस्लिम हितों को लेकर विरोध के सुर फूटते दिखाई दे रहे हैं. समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेताओं के खेमें से भी अंसतोष के सुर उभर रहे हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बीत जाने के बाद समाजवादी पार्टी में मुस्लिम हितों को लेकर विरोध के सुर फूटते दिखाई दे रहे हैं. समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेताओं के खेमें से भी अंसतोष के सुर उभर रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी के अंदर कई फैसलों के बाद अब मुस्लिम नेताओं का एक खेमा मुस्लिमों को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहा है. बीते दिनों पार्टी के कई नेताओं ने एक के बाद एक इस्तीफा दे दिया है. इसी क्रम में शनिवार को भी एक सपा नेता ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है.

सपा लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष नवीन शर्मा ने अखिलेश यादव को इस्तीफा भेजा है. नवीन शर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आजम खान के मुद्दे पर पर खामोश रहने का आरोप लगाया है. वहीं शुक्रवार को सपा नेता कासिम राईन ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. नवीन शर्मा से पहले कासिम राईन, युवजनसभा के नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हमजा शेख और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री इरशाद खान भी सपा से रिजाइन कर चुके हैं. हैरानी की बात ये है कि ये सभी नेता इस्तीफे की वजह अखिलेश यादव का बर्ताव बता रहे हैं.

Also Read: UP: एक्शन में मायावती, पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निकाला, बताई यह वजह

कासिम राईन ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने में कोई रुचि नहीं है. आजम खां का पूरा परिवार जेल में डाल दिया गया पर अखिलेश यादव नहीं बोले. नाहिद हसन को जेल में डाल दिया गया और सहिजल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया लेकिन सपा अध्यक्ष ने इस पर आवाज नहीं उठाई. अभी कुछ दिनों पहले ही संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमन बर्क ने तो यहां तक कह दिया कि समाजवादी पार्टी ही मुसलमानों के हितों में काम नहीं कर रही. बाद में बयान आया कि जुबान फिसल गई थी. इसके बाद सपा के कद्दावर नेता आजम खां के करीबी और मीडिया प्रभारी फसाहत खान ने सपा मुखिया को कटघरे में खड़ा कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >