Lucknow University: बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया, उसके बाद भी दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. आईसा के छात्रों का कहना है कि उनकी ओर से किसी भी प्रकार से उकसावे वाली कोई कार्रवाई नहीं की गई. एबीवीपी के छात्रों ने उनके कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश की, जिससे विवाद पैदा हुआ.
Lucknow : लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, एबीवीपी और आइसा के छात्रों में तकरार

Lucknow : लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, एबीवीपी और आइसा के छात्रों में तकरार
Copied link
लखनऊ यूनिवर्सिटी में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आईसा के छात्रों के बीच झगड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि आईसा के छात्रों द्वारा रोहित बेमुला कि पुण्यतिथि के मौके पर अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर बवाल शुरू हुआ.