Gorakhpur News: दो कारों में आमने-सामने से हुई जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोग घायल

गोरखपुर में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों के घायल होने की खबर. फिलहाल, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

Gorakhpur News: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मजनू चौकी अंतर्गत जमुआर में आज सुबह लगभग 10:30 बजे स्विफ्ट डिजायर और इनोवा कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई, जिसमें 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

हादसे में दोनों गाड़ियों के युवक घायल

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10:30 बजे स्विफ्ट डिजायर कार जमुआर के पास फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रही थी. दूसरी तरफ से आ रही इनोवा कार ने उसमें जोरदार टक्कर मारी. जिसमें दोनों कार के परखच्चे उड़ गए. स्विफ्ट डिजायर में सवार डॉ अरविंद कुमार पांडे और एक अन्य बुरी तरीके से चोटिल हुए. वहीं इनोवा में सवार दो व्यक्ति भी घायल हुए हैं

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मजनू चौकी इंचार्ज गुरु प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है. फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट- कुमार प्रदीप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >