वाराणसी में गंगा नदी की धार छू सकती है खतरे का निशान, 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हो रहा बढ़ाव

वाराणसी में गंगा 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही है. इस बढ़ाव के कारण सावन के दूसरे सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नए बने गंगा द्वारा का अन्य घाटों से संपर्क टूट गया, जिसके बाद लोग मान मंदिर घाट होकर गंगा द्वार पहुंच रहे हैं.

Ganga River Water lavel Varanasi: पहाड़ी क्षेत्रों की बारिश और मैदानीं क्षेत्रों में भी शुरू हुई बरसात के बाद गंगा में तेजी से बढ़ाव हो रहा है. ऐसे में वाराणसी में गंगा 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही है. इस बढ़ाव के कारण सावन के दूसरे सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नए बने गंगा द्वारा का अन्य घाटों से संपर्क टूट गया, जिसके बाद लोग मान मंदिर घाट होकर गंगा द्वार पहुंच रहे हैं.

विश्वनाथ धाम के नए बने गंगा द्वारा का अन्य घाटों से संपर्क टूट गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में दोपहर 12 बजे तक 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गंगा 62.72 पर बह रही थी, जो चेतावनी बिंदु से 8 मीटर नीचे है. वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 है साथ ही डेंजर लेवल 71.26 है. इसके अलावा वाराणसी में पिछले 24 घंटे में 11.6 मिलीमीटर बरसात भी रिकॉर्ड की गई है. गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है. इसके अलावा एनडीआरएफ और जल पुलिस के साथ ही साथ पीएसी के गोताखोर लगातार गंगा नदी के चक्कर लगाकर पर्यटकों को चेता रहे हैं.

Photo & Report : विपिन सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >