Aligarh News: रोटी जलने पर पति-पत्नी में हो गया झगड़ा, नाराज महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

अलीगढ़ क्वार्सी थाना अंतर्गत महेशपुर फाटक, अनूपशहर रोड निवासी साजिद खान अपनी पत्नी शबनम, बेटा, बेटी के साथ रहता है. दोनों की शादी 18 साल पहले हुई थी. शनिवार को को शबनम ने शाम को रोटी बनाई.

Aligarh Crime News: छोटी-छोटी बात पर गुस्से में जान देने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अलीगढ़ में केवल रोटी जलने पर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मामले पर मायके वालों ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की.

जब पत्नी ने पति को दी जली हुई रोटी

अलीगढ़ क्वार्सी थाना अंतर्गत महेशपुर फाटक, अनूपशहर रोड निवासी साजिद खान अपनी पत्नी शबनम, बेटा, बेटी के साथ रहता है. दोनों की शादी 18 साल पहले हुई थी. शनिवार को को शबनम ने शाम को रोटी बनाई. इत्तेफाक से जब पति जब खाना खाने बैठा, तब पत्नी ने सब्जी के साथ रोटी परोसी, तो वह रोटी जली हुई निकली. ऐसा होने पर पति ने पत्नी को डांट दिया. डांट से गुस्साई पत्नी ने रात में अपने आपको कमरे में बंद कर लिया.

पत्नी ने लगाई फांसी

कमरे में बंद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी. पति ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि पत्नी शबनम फांसी पर झूल रही थी. परिवार वालों ने पुलिस को इत्तला किया. क्वार्सी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर मायके वालों को भी दी गई क्वारसी थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने आत्महत्या की है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया. महिला के मायके वालों की ओर से कोई भी तहरीर अभी तक नहीं दी गई है.

रिपोर्ट : चमन शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >