Lucknow News: प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर से आई रेप पीड़िता को देख रोका काफिला, कौल हाउस में बुला जाना 'सच'

कांग्रेस कार्यालय से निकलते वक्त प्रियंका गांधी ने देखा कि शाहजहांपुर की एक पीड़िता उनसे मिलने के लिए आई थी. इसके बाद उन्होंने बिना किसी देरी के अपना काफिला वहीं रोक दिया. उन्होंने पीड़िता को कौल हाउस बुलाया.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की थीम पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अचानक ही अपना काफिला रो दिया. शाहजहांपुर से आई एक पीड़िता को देख उन्होंने काफिले को रुकने के लिए कहा.

दरअसल, कांग्रेस कार्यालय से निकलते वक्त प्रियंका गांधी ने देखा कि शाहजहांपुर की एक पीड़िता उनसे मिलने के लिए आई थी. इसके बाद उन्होंने बिना किसी देरी के अपना काफिला वहीं रोक दिया. उन्होंने पीड़िता को कौल हाउस बुलाया. इसके कुछ देर बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुछ ही देर में पीड़िता को लेकर कौल हाउस पहुंचे. वहां उन्होंने पीड़िता से मुलाक़ात की. बता दें कि उसी पीड़िता ने शाहजहांपुर के पांच पुलिसकर्मियों पर रेप का आरोप लगाया है.

Also Read: UP Election 2022: मुरादाबाद में प्रियंका गांधी बोलीं-चौपट राजा ने पीतल नगरी को अंधेर नगरी में बदला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >