कोरोना से ठीक होने के बाद प्लाज्मा दान करने वाले डॉक्टर को प्रियंका गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना से ठीक होने के बाद प्लाज्मा दान करने वाले राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेजिडेंट डॉक्टर को पत्र लिखकर बधाई दी है. डॉक्टर कोरोना रोगियों का इलाज करते हुये इस रोग से संक्रमित हो गये थे.

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना से ठीक होने के बाद प्लाज्मा दान करने वाले राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेजिडेंट डॉक्टर को पत्र लिखकर बधाई दी है. डॉक्टर कोरोना रोगियों का इलाज करते हुये इस रोग से संक्रमित हो गये थे. ठीक होने के बाद वह पहले ऐसे व्यक्ति बने जिसने गंभीर रोगियों के इलाज के लिये अपना प्लाज्मा केजीएमयू को दान किया. प्रियंका गांधी का यह पत्र प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को डॉक्टर को सौंपा, जबकि ईमेल से यह पत्र गुरुवार शाम को ही उन्हें मिल गया था.

डॉक्टर को भेजे गये पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है, प्रिय डॉक्टर, कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिये आप द्वारा दान किये गये प्लाज्मा से इस महामारी से संक्रमित मरीजों की जिंदगी बचाने में काफी मदद मिलेगी. आपके प्रति मेरे मन में सम्मान तब और ज्यादा बढ़ गया. जब मुझे पता चला कि आप कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने के दौरान संक्रमित हुये थे. कांग्रेस महासचिव ने पत्र में लिखा, आपकी इस पहल से कोरोना से ठीक हुये अन्य मरीज भी अपना प्लाज्मा दान करने के लिये प्रेरित होंगे.

आपकी भावना को सलाम. डॉक्टर ने शुक्रवार को ‘भाषा’ से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी जी के इस पत्र से मेरा काफी उत्साह बढ़ा है. अगर आवश्यकता हुई तो मैं फिर प्लाज्मा दान करने के लिये आगे आऊंगा. रमजान के पहले दिन 25 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे रोजा खोलने के बाद प्लाज्मा केजीएमयू में दान किया था. 17 मार्च को एक कोरोना मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुये थे. वह सात अप्रैल को केजीएमयू से ठीक होकर डिस्चार्ज होकर अपने घर में 14 दिन के लिये क्वारंटाइन हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >