‘श्री राम, जय राम’ के नारों के बीच अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो

रोड शो करने के बाद पीएम मोदी अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी नजर आए.

PM Narendra Modi in Ayodhya:अयोध्या पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब एक घंटे का रोड शो किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री शनिवार को सुबह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उदघाटन किया और इसके बाद पीएम ने अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.

Also Read: Ayodhya Railway Station: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, जानें क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >