Nitin Arrested in Albania: लखनऊ के राजाजीपुरम का रहने वाला नितिन मिश्रा मेक – इन – इंडिया से इंस्पायर होकर 11 अक्टूबर को अल्बानिया गया था. इसके बाद वह अभी तक वापस नहीं लौटा. परिजनों के मुताबिक नितिन को अल्बानिया में ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. परिवार वालों ने इंडियन और अल्बानिया एंबेसी से कॉन्टैक्ट किया , लेकिन अभी तक उनको किसी भी तरह की मदद नहीं मिली है. कैंसर पीड़ित मां रेनू मिश्रा का रो रो कर बुरा हाल. मां का कहना है कि मेरा बेटा वापस चाहिए है.
Nitin Arrested in Albania: लखनऊ का नितिन मिश्रा यूरोप के अल्बानिया में अरेस्ट

Nitin Arrested in Albania: लखनऊ का नितिन मिश्रा यूरोप के अल्बानिया में अरेस्ट
Copied link
पापा , मुझे फंसाया गया है. ड्रग्स केस में मुझे अरेस्ट कर लिया है.यूएस ले जा रहे हैं.ये बातें एक बेटे ने पिता से फोन पर 22 अक्टूबर को कही इसके बाद फोन कट गया. परिवार वाले संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उन्हें पता नहीं चल रहा है कि उनका इकलौता बेटा कहां और किस हाल में हैं.