Ghaziabad Haunted Place: ये हैं गाजियाबाद की सबसे भूतिया जगहें, जहां डर के मारे कोई आसपास भी नहीं भटकता

Ghaziabad Haunted Place: आज के समय में लोग पैरानॉर्मल एक्टिविटी (भूत -प्रेत) पर बेहद कम यकीन करते हैं. हर शहर की अपनी एक अलग कहानी होती है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गाजियाबाद शहर से जुड़ी कुछ रहस्यमयी कहानियाँ. चलिए जानते हैं गाजियाबाद में भूतिया जगह कहां पर है.

Ghaziabad Haunted Place: आज के समय में लोग पैरानॉर्मल एक्टिविटी पर बेहद कम यकीन करते हैं. लेकिन भूत-प्रेत से जुड़ी दिलचस्प कहानियां हमेशा सुर्खियों में रही हैं. हर शहर की अपनी एक अलग कहानी होती है. जिसके बारें में लोग जनना चाहते हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गाजियाबाद शहर से जुड़ी कुछ रहस्यमयी कहानियाँ. जो अजीबोगरीब किस्सों के लिए मशहूर है. चलिए जानते हैं गाजियाबाद में सबसे भूतिया जगह कौन सा है. गाजियाबाद में भूतिया जगह कहां पर है.

गाजियाबाद गोविंदपुरम

गाजियाबाद में सबसे भूतिया जगहों में से एक हैं गोविंदपुरम. जी हां, स्थानीय लोगों की माने तो कई साल पहले कुछ गुंडों ने एक आदमी की बेरहमी से हत्या कर दिए थे. उसकी आत्मा आज भी भटकती है. रात के समय में जब लोग यहां से गुजरते हैं तो उस आदमी का छाया दिख जाता है. अंधेरा होने के बाद लोग यहां से गुजरने से परहेज करते हैं.

हिंडन नदी

गाजियाबाद शहर में हिंडन नदी का अपना अलग कहानी है. इस नदी को सबसे भूतिया माना जाता है. यह नदी उत्तर भारत में यमुना की एक सहायक नदी है. यहां के लोगों का मानना है कि कई साल पहले नदी में कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए गए, लेकिन वे कभी वापस नहीं आए. कहा जाता है कि शाम होते ही नदी के किनारे आत्माएं दिखने लगती हैं.

गाजियाबाद रायसपुर

रायसपुर को लोग रईसपुर के नाम से भी जानते हैं. कहा जाता है कि इस शहर में एक घना जंगल है. जहां लोग दिन ढलने के बाद जाने से डरते हैं. यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस जंगल में भूत रहते हैं. इतना ही नहीं जंगल में कई ऐसे पेड़ है जिसके नीचे खड़ा होने पर कई सारी बीमारियां हो जाती है. शाम होते ही यहां बुरी आत्माएं भटकती हैं.

गाजियाबाद केसी-19

केसी-19 कवि नगर में स्थित है. यहां के लोगों का मानना है कि केसी-19 मकान नंबर है. कई साल पहले इस घर में दो परिवार रहते थे. लेकिन आधी रात को कुछ चोर ने सभी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. जिनकी आत्माएं जा भी यहां भटकती हैं. शाम होते ही इस मकान से अजीबोगरीब आवाज आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >