Lucknow News: विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन का निधन, काफी समय से थे बीमार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन का निधन हो गया.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन अंसारी (Ahmed Hassan) का निधन हो गया है. अहम हसन (88) का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा था, जहां उन्होंने आज उपचार के दौरान अंतिम सांस ली, हसन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे.

सपा के दिग्गज नेताओं में से एक थे अहमद हसन

समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री अहमद हसन का शनिवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन अंसारी 5 बार एमएलसी रह चुके हैं. सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री का भी पद संभाल चुके हैं. बीमारी के चलते वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >