Lakhimpur Kheri LIVE Updates: प्रियंका गांधी गिरफ्तार, सीतापुर में मुकदमा दर्ज हुआ

Lakhimpur Kheri LIVE Updates: प्रियंका गांधी गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ 151, 107 और 116 के तहत केस दर्ज किया गया है. ताजा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ...

Live Updates
2:11 PM. 5 Oct 21 2:11 PM. 5 Oct

प्रियंका और कांग्रेस नेताओं को लोकतंत्र व किसानों के बारे में बोलने का अधिकार नहीं : उमा भारती

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हाल में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और उनकी पार्टी के अन्य लोगों को किसानों और लोकतंत्र के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है.

2:08 PM. 5 Oct 21 2:08 PM. 5 Oct

प्रियंका गांधी गिरफ्तार , सीतापुर में मुकदमा दर्ज हुआ

सीतापुर में प्रियंका गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. उन्हें यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 151, 107 और 116 के तहत प्रियंका गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

बेटे के खिलाफ एक भी सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा : अजय मिश्रा

लखीमपुर हिंसा मामले पर मंत्री अजय मिश्रा ने कहा है कि बेटे के खिलाफ एक भी सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा.

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

वरुण गांधी का ट्वीट 

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा. पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों, और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करे.

प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्‍टि नहीं करता है

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

पंजाब सीएम का राजस्थान दौरा रद्द

लखीमपुर हिंसा के विरोध में देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन करेंगी. पंजाब सीएम का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है.

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

राहुल गांधी ने ट्वीट किया

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

नेताओं को हिरासत में लिए गए 28 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते वक्त रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ली गईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 28 घंटे बाद भी पुलिस हिरासत में हैं. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को बताया कि प्रियंका समेत पांच नेताओं को हिरासत में लिए गए 28 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है.

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

लखीमपुर हिंसा की आड़ में लोगों को भड़काने की कोशिश

खलिस्तानी संगठन SFJ लखीमपुर हिंसा की आड़ में लोगों को भड़काने की कोशिश में जुटा है. जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया.

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

अन्य लोगों की मौत डंडे की पिटाई से

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात भी कही गई है कि अन्य लोगों की मौत डंडे की पिटाई से हुई है. किसी भी किसान को गोली नहीं लगी है.

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

प्रियंका गांधी का ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ.. क्यों?

प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्‍टि नहीं करता है

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट-चारों किसानों की घसीटने और चोट से मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार चारों किसानों की घसीटने और चोट से मौत हुई है. किसी किसान की मौत गोली लगने से नहीं हुई है.

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस दो दिन तक देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी.

12:38 PM. 5 Oct 21 12:38 PM. 5 Oct

प्रियंका गांधी वाड्रा की रिहाई की मांग को लेकर सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रिहाई की मांग को लेकर सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा पीएसी गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

वाराणसी में निकाला गया मशाल जुलूस

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर वाराणसी में समाजवादी छात्र सभा, NSUI एवं जॉइंट एक्शन कमेटी के छात्रों ने किसानों की हत्या के विरोध में मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ एकजुटता दर्ज कराई.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के बाहर किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतापुर में गेस्ट हाउस के बाहर मोमबत्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया. यहीं पर प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया गया है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

पंजाब के डिप्टी सीएम पुलिस हिरासत में

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा और कांग्रेस नेता कुलजीत नागरा को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सहारनपुर में यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जब वे हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रहे थे.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

केंद्रीय मंत्री के बेटे पर दर्ज हो 302 का मुकदमा- सपा प्रदेश अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लखीमपुर घटना को लेकर कहा कि केंद्रीय मंत्री झूठ बोलते हैं. उनके बेटे पर 302 का मुकदमा दर्ज हो. समाजवादी पार्टी मृतकों के परिजनों को 2 -2 करोड़ देने की मांग करती है. नरेश उत्तम पटेल बाघंबरी मठ शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

पत्रकार रमन कश्यप के परिवार को 50 लाख की मदद दी जाय

लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मृतक पत्रकार रमन कश्यप के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद देने की मांग की है. एसोसिएशन ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

फर्रुखाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या को लेकर फर्रुखाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों में रोष है. दो दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और बीच सड़क पर बैठकर रोड को जाम कर दिया. पुलिस ने जाम लगाए कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया. मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

कौशांबी में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या को लेकर हाथरस में जगह-जगह सपा प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया,.भाकियू समेत कई पार्टियां प्रदर्शन कर रही हैं.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

महोबा में बीजेपी सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

महोबा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उनकी प्रशासन से झड़प भी हुई. वे लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना का विरोध कर रहे थे. मामला शहर कोतवाली के आल्हा चौक का है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

भदोही में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

भदोही में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई. सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे थे. पुतला छीनने के लिए पुलिस-सपाइयों में धक्का मुक्की भी हुई. लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्श कर रहे थे. मामला डीएम ऑफिस के बाहर का है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

हमीरपुर में सपा ने फूंका सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री का पुतला

हमीरपुर में लखीमपुर की घटना के विरोध में सपा ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका. पुतला फूंकने पर सपाइयों और पुलिस में झड़प भी हुई. घटना को लेकर किसानों, सपाइयों में नाराजगी है. राठ कोतवाली के लक्ष्मी बाई तिराहे का मामला है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

संभल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंका

संभल में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. उन्होंने सीएम योगी का पुतला भी फूंका. पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई. मामला सदर कोतवाली के यशोदा चौराहे का है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा- बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. अखिलेश यादव को रोककर ठीक नहीं किया गया. सभी लोगों की आवाज दबाई जा रही है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

संतकबीरनगर में कलेक्ट्रेट गेट पर सपा का प्रदर्शन

संतकबीरनगर में कलेक्ट्रेट गेट पर सपा ने प्रदर्शन किया. यही नहीं, सपाइयों ने गेट पर चढ़ने का भी प्रयास किया. पुलिस ने 50 से अधिक किसानों को गिरफ्तार किया है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

हाथरस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग- आरोपियों को हो फांसी

हाथरस में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क पर बैठकर कांग्रेसी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वे किसानों के हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

शाहजहांपुर की सभी सीमाएं सीज

शाहजहांपुर में लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद किसानों में आक्रोश है. एसपी ने जिले की सभी सीमाएं सीज कर दी है. इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

ग्रेटर नोएडा में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में लखीमपुर खीरी की घटना से किसानों में आक्रोश है. बड़ी संख्या में किसानों ने SDM को ज्ञापन सौंपा और केंद्रीय मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग की.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

बिजनौर में सपा का प्रदर्शन

बिजनौर में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. वे डीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

बहराइच में सपा नेता अनिल यादव हाउस अरेस्ट

बहराइच में सपा नेता अनिल यादव को हाउस अरेस्ट किया गया है. लखीमपुर खीरी की घटना के बाद उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है. पूरे प्रदेश में जगह-जगह सपा प्रदर्शन कर रही है.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

क्या UP जाने में पासपोर्ट, वीजा चाहिए- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि लखीमपुर की घटना से देश आंदोलित है. किसान पर गोली चलाई गई और गाड़ी चढ़ा दी गई है. बीजेपी अंग्रेजों से प्रेरित है. किसानों का आंदोलन 3 काले कानून के खिलाफ है. बीजेपी को किसान पसंद नहीं है. मुझे लखीमपुर खीरी जाने से रोका गया. क्या UP जाने में पासपोर्ट, वीजा चाहिए. गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए. सभी की गिरफ्तारी होना चाहिए.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

संयुक्त किसान मोर्चा का अलीगढ़ में धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के तहत किसानों ने आज लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर अलीगढ़ जिला आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया.

8:15 PM. 4 Oct 21 8:15 PM. 4 Oct

जंतरमंतर पर प्रदर्शन करेगी AAP

आम आदमी पार्टी आज शाम को जंतरमंतर पर प्रदर्शन करेगी. यह प्रदर्शन लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर होगा.

3:47 PM. 4 Oct 21 3:47 PM. 4 Oct

जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार की शाम को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना का ऐलान किया है.

3:47 PM. 4 Oct 21 3:47 PM. 4 Oct

लखीमपुर हिंसा पर गोविंदाचार्य का बयान 

3:47 PM. 4 Oct 21 3:47 PM. 4 Oct

दिल्ली के यूपी भवन के बाहर प्रदर्शन 

लखीमपुर की घटना को लेकर महिला कांग्रेस, ऑल इंडिया किसान सभा और एपवा की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में यूपी भवन के सामने प्रदर्शन किया.

3:08 PM. 4 Oct 21 3:08 PM. 4 Oct

लखीमपुर में नहीं उतरेगा चन्नी का चॉपर

उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने पंजाब के नागरिक उड्डयन विभाग के पत्र के जवाब में आदेश जारी किया है. गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यूपी के लखीमपुर में धारा 144 लागू है, ऐसे में चॉपर को उतरने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.

3:08 PM. 4 Oct 21 3:08 PM. 4 Oct

प्रियंका का आरोप

सीतापुर गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया है. प्रियंका गांधी ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा है कि यूपी पुलिस ने उनकी कार की चाबी छीन ली और उन्हें बिना धारा बताए गिरफ्तार कर लिया है.

Lakhimpur Kheri News: हिरासत के दौरान सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती नजर आईं प्रियंका गांधी, Video Viral

1:28 PM. 4 Oct 21 1:28 PM. 4 Oct

राकेश टिकैत का बड़ा बयान

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अफसरों से छह राउंड की बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार वालों को सरकार की ओर से 45-45 लाख रुपये दिए जाएंगे.

3:47 PM. 4 Oct 21 3:47 PM. 4 Oct

सरकार और किसानों के बीच समझौता

यूपी सरकार और मृतक किसान के बीच समझौता हो गया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशान्त कुमार ने बताया कि हरेक मृतक किसानों को 45-45 लाख रूपये दिए जाएंगे, साथ ही परिवार के एक लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि हरेक घायल को 10-10 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा.

https://www.youtube.com/watch?v=nzcWCAG5hkI

1:28 PM. 4 Oct 21 1:28 PM. 4 Oct

तिकुनिया गांव पहुंचे भीम आर्मी के चंद्रशेखर

भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव पहुंच गए हैं. वे यहां पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी साथ हैं.

1:28 PM. 4 Oct 21 1:28 PM. 4 Oct

सपा और कांग्रेस नेताओं ने खोला मोर्चा

प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने के बाद सपा और कांग्रेस के नेताओं ने सड़कों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूरे यूपी में सपा और कांग्रेस के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं.

1:28 PM. 4 Oct 21 1:28 PM. 4 Oct

हाईलेवल मीटिंग

लखीमपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बैठक बुलाई है. बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना बैठक में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के आला अधिकारी भी मौजूद हैं. लखीमपुर की घटना समेत विभिन्न बिंदुओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चर्चा कर रहे हैं.

1:28 PM. 4 Oct 21 1:28 PM. 4 Oct

जयंत चौधरी हिरासत में

लखीमपुर हिंसा पर सियासी संग्राम लगातार जारी है. अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के बाद रालोद के जयंत चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है. लखनऊ पुलिस ने जयंत चौधरी को हिरासत में लिया है.

अखिलेश-प्रियंका पुलिस हिरासत में, लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद सड़कों पर विपक्षी नेता

11:08 AM. 4 Oct 21 11:08 AM. 4 Oct

हिरासत में प्रसपा प्रमुख

जानकारी के मुताबिक प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव को यूपी पुलिस ने इंजीनियरिंग चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस शिवपाल यादव को थाने लेकर जा रही है.

11:12 AM. 4 Oct 21 11:12 AM. 4 Oct

अखिलेश के बाद हिरासत में लिए गए शिवपाल यादव 

लखीमपुर खीरी के लिए निकले शिवपाल यादव को भी पुलिस की हिरासत में लिए जाने की खबर आई है.

10:51 AM. 4 Oct 21 10:51 AM. 4 Oct

चुनाव को देखकर विपक्षी दल एक्टिव: सिद्धार्थ नाथ

यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा है कि हम घटना को गंभीरता से ले रहे हैं. मामले की जांच जारी है. मुख्यमंत्री योगी ने कह दिया है कि दोषी नहीं बख्शे जाएंगे. चुनाव को देखते हुए विपक्षी दल इस घटना को पॉलिटिकल टूरिज्म और कंपीटिशन के लिए उपयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि लाश पर राजनीति करने वालों को 2022 में जवाब मिलेगा.

10:51 AM. 4 Oct 21 10:51 AM. 4 Oct

किसानों को कुचलने की साजिश: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं किसानों को कुचलने की साजिश कर रही है.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

अखिलेश हिरासत में

पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है. इससे पहले अखिलेश यादव ने लखीमपुर जाने से रोके जाने के बाद धरने पर बैठ गए थे.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

चकमा देकर निकले शिवपाल

प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल यादव ने पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर खीरी के लिए निकल गए हैं. शिवपाल यादव ने देर रात ऐलान किया था कि वे लखीमपुर में पीड़ितों से मिलने जाएंगे. इधर, अखिलेश यादव का धरना जारी है.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

लखनऊ में फूंकी गई पुलिस की गाड़ी

लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी है. हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं अखिलेश यादव अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

अखिलेश का योगी सरकार पर आरोप

धरने पर बैठे अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लोगों के सामने सच नहीं आने देना चाहती है, इसलिए राजनीतिक दलों के लोगों को जाने से रोक रही है.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

भूपेश बघेल ने उठाया सवाल

योगी सरकार के पत्र को लेकर भूपेश बघेल ने सवाल उठाया है. भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा, उत्तरप्रदेश की सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है. क्या उत्तरप्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं? अगर धारा 144 लखीमपुर में है तो लखनऊ उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार?

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

सपा ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव के धरने पर बैठने के बाद सपा ने सरकार से ट्वीट कर अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग की है. समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, समाजवादी पार्टी की मांग है कि लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के जिम्मेदार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त कर उन्हें और उनके हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजे सरकार.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

धरने पर बैठे अखिलेश यादव

लखीमपुर खीरी जाने से रोके जाने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने घर के बाहर ही धरना दे दिया है. वहीं सपा के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है. अखिलेश यादव के घर के बाहर प्रशासन ने ट्रक लगा दिया है.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

घर से निकले अखिलेश यादव

लखीमपुर खीरी जाने के लिए अखिलेश यादव अपने घर से निकले हैं. वहीं घर के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है. पुलिस ने घर के बाहर नाकेबंदी कर दी है.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

अखिलेश यादव के घर के बाहर हंगामा

अखिलेश यादव के घर के बाहर हंगामा शुरू हो गया है. प्रशासन ने अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट कर लिया है, जिसके बाद कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं. अखिलेश यादव लखनऊ से लखीमपुर खीरी जाने वाले हैं.

10:25 AM. 4 Oct 21 10:25 AM. 4 Oct

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं. न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे.

9:13 AM. 4 Oct 21 9:13 AM. 4 Oct

वरुण गांधी ने की मांग

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. वरुण ने पत्र में कहा है कि लखीमपुर हिंसा की जांच सीबीआई को सौंप दिया जाए. वरुण गांधी के पत्र के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

9:13 AM. 4 Oct 21 9:13 AM. 4 Oct

किसानों का प्रदर्शन आज

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद किसानों ने देश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. रालोद ने ऐलान किया है कि उनके कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से प्रदर्शन करेंगे.

9:13 AM. 4 Oct 21 9:13 AM. 4 Oct

सतीश चन्द्र मिश्रा के हाउस अरेस्ट करने पर बिफरी मायावती

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के हाउस अरेस्ट करने पर मायावती बिफर गई हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद एससी मिश्र को कल देर रात यहाँ लखनऊ में उनके निवास पर नजरबन्द कर दिया गया जो अभी भी जारी है. ताकि उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल लखीमपुर खीरी जाकर किसान हत्याकाण्ड की सही रिपोर्ट न प्राप्त कर सके. यह अति-दुःखद व निन्दनीय.

9:13 AM. 4 Oct 21 9:13 AM. 4 Oct

उत्तर प्रदेश शासन ने लिखा एयरपोर्ट ऑथोरिटी को पत्र

उत्तर प्रदेश शासन ने लखनऊ एयरपोर्ट ऑथोरिटी को पत्र लिखकर कहा है कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू की गई है. ऐसे में छत्तीसगढ़ के सीएम और पंजाब के डिप्टी सीएम को आने की अनुमति न दी जाए.

8:20 AM. 4 Oct 21 8:20 AM. 4 Oct

लखीमपुर में 144 लागू

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी दौरे से पहले हुई हिंसा के मद्देनजर राज्य प्रशासन ने वहां धारा 144 लागू कर दिया गया है. लखनऊ पुलिस आयुक्तालय में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया के हस्ताक्षर से रविवार देर रात जारी आदेश में कहा गया , आज लखीमपुर खीरी जिले में हुई घटना के मद्देनजर वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है.

Lakhimpur Kheri जा रहीं प्रियंका गांधी का पुलिस ने मरोड़ा हाथ, कांग्रेस का बड़ा आरोप

8:20 AM. 4 Oct 21 8:20 AM. 4 Oct

अजय मिश्र टेनी ने की जांच की मांग

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जांच की मांग की है. टेनी ने ट्वीट कर कहा है कि लखीमपुर खीरी की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमे हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है. मैं मुख्यमंत्री जी व उत्तर प्रदेश शासन से मांग करता हूँ कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए तथा पूरे प्रकरण की व साजिश की जाँच की जाए.

8:06 AM. 4 Oct 21 8:06 AM. 4 Oct

आईपीएस अजय पाल शर्मा लखीमपुर खीरी में तैनात

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद यूपी सरकार ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को लखीमपुर भेज दिया है. आईपीएस शर्मा वर्तमान में डायल 112 में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि अगले आदेश तक वे लखीमपुर में ही रहेंगे.

8:20 AM. 4 Oct 21 8:20 AM. 4 Oct

चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में लिया

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया है. चंद्रशेखर आजाद लखीमपुर खीरी के लिए जा रहे थे.

8:20 AM. 4 Oct 21 8:20 AM. 4 Oct

प्रियंका गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रियंका गांधी ने देर रात सीतापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. प्रियंका गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की आवाज सुनना नहीं चाहती है. उन्होंने कहा कि देश में किसानों को कुचला जा रहा है.

Lakhimpur Kheri News: सिसौली में किसानों की इमरजेंसी पंचायत, देर रात लखीमपुर खीरी पहुंचे राकेश टिकैत, अपटेड

8:06 AM. 4 Oct 21 8:06 AM. 4 Oct

यूपी के एडीजी लॉ ऑडर ने संभाला मोर्चा

लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद यूपी के एडीजी लॉ ऑडर ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है. देर रात तक प्रशांत कुमार ने सभी थानों में निरीक्षण किया और आला अधिकारियों को निर्देश दिया.

8:06 AM. 4 Oct 21 8:06 AM. 4 Oct

अजय टेनी और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने लखीमपुर घटना के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हालांकि अभी तक किन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, इसकी जानकारी पुलिस की टीम ने नहीं दी है.

8:06 AM. 4 Oct 21 8:06 AM. 4 Oct

अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस की नाकेबंदी

लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान कर चुके सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस ने नाकेबंदी कर दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है. उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

मुख्य बातें

Lakhimpur Kheri LIVE Updates: प्रियंका गांधी गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ 151, 107 और 116 के तहत केस दर्ज किया गया है. ताजा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >