Lakhimpur Kheri: सपा नेता जूही सिंह पहुंची पीड़ित परिवार से मिलने, सुरक्षा, आर्थिक मदद की मांग

समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में रेप के बाद हत्या के मामले के पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग शासन से की है. गुरुवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था.

Lucknow: लखीमपुर खीरी में दो बेटियों से बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा. सपा महिला सभा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और श्रेया वर्मा ने दु:खी परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

जूही सिंह ने ट्वीट किया कि पीड़त मां के साथ निघासन थाने में मारपीट की गयी. यह आरोप स्वयं दोनों बेटियों की मां ने लगाया है. सपा नेता ने सरकार से मांग की है कि वह मारपीट के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे. परिवारीजनों को निष्पक्ष न्याय, सुरक्षा, आर्थिक मदद की मांग की. उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का प्राथमिक पीड़ित परिवार और महिलाओं की सुरक्षा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >