जानें कब तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा अयोध्या का राम मंदिर? 1000 साल तक नहीं होगी मरम्मत की जरूरत

अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने समारोह में 7000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया है.

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी तेजी से जारी है. हालांकि राम मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है. हालांकि मंदिर कबतक बनकर तैयार हो जाएगा, इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, कबतक तैयार हो जाएगा राम मंदिर

अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को यह जानकारी दी. विस्तृत क्षेत्र में फैले मंदिर परिसर में अन्य ढांचे भी होंगे.

22 जनवरी को होना है मंदिर का उद्घाटन

अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने समारोह में 7000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया है.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: ये हैं राम मंदिर की 20 बड़ी खासियत, जानें क्या मिलेगी सुविधा

पहली और दूसरी मंजिल का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा

निर्माण कार्य के बारे में पूछे जाने पर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, अभी, भूतल का निर्माण हुआ है, पहली और दूसरी मंजिल का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा. निर्माण कार्य में चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, प्रतिदिन चुनौतियां आती हैं. लेकिन, मुझे लगता है कि चुनौतियों का हल अपने आप हो जाता है. अगली सुबह, हम देखते हैं कि समाधान खुद ब खुद हो गया है.

श्रद्धालु निर्माण की गुणवत्ता और इसके टिकाऊपन से संतुष्ट होंगे

न्यास के महासचिव चंपत राय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी कार्य इस तरह से नहीं किया जाएगा जो नियमों, सिद्धांतों, मर्यादा पुरषोत्तम राम के जीवन के खिलाफ हो. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि श्रद्धालु निर्माण की गुणवत्ता और इसके टिकाऊपन से संतुष्ट होंगे.

Also Read: Ayodhya: श्री राम मंदिर की विशेषताओं का जन्मभूमि ट्रस्ट ने किया खुलासा, जानें क्या होगा खास

राम मंदिर को 1000 साल तक भी कुछ नहीं होगा

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, राम मंदिर का निर्माण इस तहर से कराया जा रहा, जो कम से कम 1000 साल टिकने की उम्मीद कर रहे हैं. मूर्ति चुनने के विषय पर उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय कर राय साझा करेंगे. तीन मूर्तियां तैयार की जा रही हैं और उनमें से एक को मंदिर में स्थापित किया जाएगा. हाल में एक आपात बैठक में, न्यास के सदस्यों ने तीनों मूर्तियों को एक क्रम प्रदान किया था. उन्होंने कहा कि राय उपयुक्त समय पर इस बारे में निर्णय साझा करेंगे. मिश्रा ने कहा, यह स्पष्ट है कि न्यास तीनों मूर्तियों को लेगा. और भविष्य में, इन मूर्तियों का कैसे उपयोग किया जाएगा, इस बारे में न्याय निर्णय लेगा. इन तीन मूर्तियों में से एक को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगले चार-पांच महीनों में कम से कम 75,000 से एक लाख लोगों के मंदिर की यात्रा करने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >