Jalaun Assembly Chunav: माधौगढ़ विधानसभा सीट पर BJP ने दर्ज की थी जीत, इस बार बदल जाएंगे चुनावी समीकरण?

Madhogarh Assembly Seat: माधौगढ़ विधानसभा सीट का अधिकांश हिस्सा बीहड़ में आता है. माधौगढ़ विधानसभा सीट के लिए मतदान रविवार, 20 फरवरी 2022 के दिन होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.

Madhogarh Assembly Seat: जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की अहम विधानसभा सीट है. इस सीट का अधिकांश हिस्सा बीहड़ में आता है. यहां 2017 में मूलचंद्र सिंह ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव में जीत दर्ज की थी. माधौगढ़ विधानसभा सीट के लिए मतदान रविवार, 20 फरवरी 2022 के दिन होगा.10 मार्च को मतगणना होगी.

माधौगढ़ सीट का सियासी इतिहास

  • 1996 चुनाव में बीजेपी के संतराम सिंह ने जीत दर्ज की थी

  • 2002 चुनाव में बसपा के ब्रजेंद्र प्रताप सिंह विधायक चुने गए

  • 2007 चुनाव में बसपा से हरिओम ने जीत हासिल की थी.

  • 2012 चुनाव में बसपा से संतराम माधौगढ़ विधानसभा के लिए विधायक चुने गए

  • 2017 चुनाव में बीजेपी से मूलचंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी.

माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का विवरण

  • महिला मतदाता- 193125

  • पुरुष मतदाता- 237686

  • कुल मतदाता- 430828

माधौगढ़ की जनता के चुनावी मुद्दे

माधौगढ़ की जनता के चुनावी मुद्दों की बात करें तो हर साल बड़ी आबादी बाढ़ की त्रासदी झेलती है. यहां सड़क की समस्याएं जारी हैं. रोजगार की कमी के कारण युवाओं का पलायन तेजी से हो रहा है. नदी पार के गांवों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करना एक बड़ी समस्या है. ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की समस्याएं आज के समय में भी बनी हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >