Live Updates

Happy Holi Wishes Live: होली पर दिलकश है नजारा, सबकी जुबां पर बधाइयों की है बहार, अपनों को दे रहे प्यार

Happy Holi Wishes: 18 मार्च को रंगों की होली खेली जा रही है. इस दौरान लोग एक दूसरे के गले मिल उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर सु​बह से ही बधाई संदेश भेजने का सिलसिला शुरू हो जाता है. होली के बेहतरीन बधाई संदेशों के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

3:21 PM. 18 Mar 22 9:51 AM. 18 Mar

कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा…

कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा है, ‘उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं! यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख-समृद्धि लाए एवं उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करे, यही कामना है.’

3:21 PM. 18 Mar 22 9:51 AM. 18 Mar

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिया होली का संदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से बधाई देते हुए ट्वीट किया गया है. उन्होंने कहा है, ‘सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे.’

3:21 PM. 18 Mar 22 9:51 AM. 18 Mar

राष्ट्रपति ने दिया बधाई संदेश…

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से बधाई देते हुए ट्वीट किया गया है. उन्होंने कहा है, ‘होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है. यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है. मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे.’

2:29 PM. 18 Mar 22 8:59 AM. 18 Mar

‘रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए.

मुख्य बातें

Happy Holi Wishes: 18 मार्च को रंगों की होली खेली जा रही है. इस दौरान लोग एक दूसरे के गले मिल उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर सु​बह से ही बधाई संदेश भेजने का सिलसिला शुरू हो जाता है. होली के बेहतरीन बधाई संदेशों के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >