ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही
ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस मामले में कोर्ट ने तीन सुझाव दिए हैं. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि जिला जज अपने हिसाब से सुनवाई करें. इस मामले की सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस नरसिम्हा और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच कर रही है. कोर्ट ने अपने सुझाव में कहा है कि जिला कोर्ट को सीमा से आगे जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती. इस पूरी कार्यवाही के दौरान दोनों समुदायों के बीच शांति और भाईचारा बना रहना चाहिए. हम संतुलन बनाए रखना चाहिए. वहीं, हिंंदू पक्ष ने कोर्ट में कहा कि वाराणसी कोर्ट की सोच पर सवाल नहीं उठाना चाहिए था. कोर्ट ने इसके जवाब में कहा कि हम जिला कोर्ट को निर्देश नहीं देंगे. जिला जज को पहले तय करना चाहिए कि क्या करना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे रिपोर्ट के बारे में मुस्लिम पक्ष से कहा कि हम हर तथ्य पर गौर करेंगे. सर्वे की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए.