Gola Gokarannath By Election Live: गोला उपचुनाव मतदान समाप्त, पांच बजे तक 55.68 फीसदी वोटिंग

Gola Gokarannath By Election: उत्तर प्रदेश की 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है. कुल 441 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जा रहा है. सभी पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार मतदान कर्मी ड्यूटी पर मौजूद हैं.

Live Updates
12:19 AM. 4 Nov 22 6:49 PM. 3 Nov

गोला उपचुनाव मतदान समाप्त, पांच बजे तक 55.68 फीसदी वोटिंग

यूपी में लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिये जारी मतदान पांच बजे खत्म हो गया. अंतिम सूचना मिलने तक 55.68 प्रतिशत मतदान की सूचना है. फाइनल आंकड़े अभी आना बाकी हैं. गोला विधानसभा सीट से अमन गिरि बीजेपी और विनय तिवारी सपा से मैदान में हैं.

10:11 PM. 3 Nov 22 4:41 PM. 3 Nov

3 बजे तक 44.05 प्रतिशत मतदान

8:09 PM. 3 Nov 22 2:39 PM. 3 Nov

सपा ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगा रही है. सपा ने ट्वीट कर लिखा, ‘मोहम्मदी से BJP विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह गोला विधानसभा चुनाव के दौरान किस हैसियत से बूथ स्थल तक जाकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे? यह सरासर गाइडलाइंस का उल्लंघन है और उसके लिए तत्काल इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. चुनाव आयोग की इसी कार्यशैली से सवाल उपजते हैं!

8:09 PM. 3 Nov 22 2:39 PM. 3 Nov

गोला उपचुनाव में 1 बजे तक 33.58 फीसदी मतदान

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. फिलहाल, यहां दोपहर 1 बजे तक 33.58 फीसदी मतदान हो चुका है. मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी.

8:09 PM. 3 Nov 22 2:39 PM. 3 Nov

गोला उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 23.56 फीसदी मतदान

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से जारी है. फिलहाल, यहां सुबह 11 बजे तक 23.56 फीसदी मतदान हो चुका है.

8:09 PM. 3 Nov 22 2:39 PM. 3 Nov

सपा ने बीजेपी पर लगाया पोलिंग स्टेशन पर कब्जे का आरोप

समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर लिखा, गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालाहपुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है. सपा के वोटरों, बूथ प्रभारियों व एजेंटों को भगा दिया गया है. मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग.

मुख्य बातें

Gola Gokarannath By Election: उत्तर प्रदेश की 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है. कुल 441 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जा रहा है. सभी पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार मतदान कर्मी ड्यूटी पर मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >