उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के बाद एक बार फिर यूपी के बलरामपुर में दलित लड़की के साथ हुए गैंगरेप और हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है. अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया और अस्पताल ले जाते समय पीड़िता की मौत हो गई. बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कहा कि घटना जिले के गैसड़ी क्षेत्र में हुई जहां 22 वर्षीय दलित लड़की एक निजी कंपनी में काम करती थी.
मंगलवार की शाम जब वह समय पर घर नहीं पहुंची तब उसके माता पिता ने उसकी तलाश शुरू की. पुलिस ने कहा कि लड़की के माता- पिता ने बताया कि लड़की बाद में एक ऑटो रिक्शा से घर पहुंची. वर्मा ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर थी और उसके माता पिता उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में लड़की की मौत हो गई.
Also Read: क्रिकेट पटल पर चमकते नये धूमकेतु
उन्होंने ने कहा कि अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद माता- पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने शाहिद और साहिल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इधर, पीड़ित मृतका के परिजनों ने बताया कि वो एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी. जब कल काम करने गई तो देर शाम तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने फोन से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन लड़की से संपर्क नहीं हो पाया. लेकिन लड़की थोड़ी देर बाद रिक्शे से आई. लड़की हालत खराब थी.
घायल अवस्था में छात्रा को रिक्शाचालक छोड़ गया : शाम को अचेत अवस्था में पीड़िता को एक रिक्शा चालक ने घर के पास छोडा. छात्रा को लेकर परिजन अस्पताल जाने लगे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि कॉलेज से लौटते समय उसका अपहरण किया गया. और गैंग रेप किया गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है.
post by : Pritish sahay
