दिल्ली से पहला विमान अयोध्या पहुंचा, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर लैंड, यात्रियों ने किया हनुमान चालीसा पाठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या में भव्य एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया. इस बीच एक अनोखी खबर सामने आ रही है, अयोध्या जाने वाले विमान में यात्रियों ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया.

दिल्ली से उड़ान भरने वाली पहली उड़ान अयोध्या के नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी. आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया.

अयोध्या की धरती पर पहुंचने के बाद क्या बोले विमान यात्री

दिल्ली से अयोध्या पहुंचने के बाद यात्रियों में से एक बस्कर शुक्ला ने कहा, यह स्थान पवित्र है. यह भगवान राम का स्थान है, इसके समान पवित्र कोई अन्य स्थान नहीं है. जिन्होंने यहां जन्म लिया है वे बहुत भाग्यशाली हैं. मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर सकता.

अयोध्या जाने वाले विमान में यात्रियों ने ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी आखिरी चरण में है. देशभर से लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या में भव्य एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया. इस बीच एक अनोखी खबर सामने आ रही है, अयोध्या जाने वाले विमान में यात्रियों ने ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया.

Also Read: Ayodhya: वाराणसी से अयोध्या की दूरी 25 मिनट में होगी पूरी, काशी विश्वनाथ के बाद रामलला के दर्शन होंगे आसान

हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम रखा गया है. महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी. उनके बहुत सारे अनुयायी हैं जिनमें विशेष रूप से दलित समुदाय के हैं. अयोध्या के अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है.

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की खासियत

हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्ग मीटर है, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा. टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के आगामी श्री राम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाता है. टर्मिनल भवन के अंदरुनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते हुए स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है. अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है जिनमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं. हवाई अड्डे से क्षेत्र में संपर्क में सुधार होगा, जिससे पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >