द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति का चुनाव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

राष्ट्रपति पर विजयी द्रौपदी मुर्मू को कुल 812 वोट मिले. उनके वोट का मूल्य 94478 निकला. कुल 1333 बैलेट वोट पड़ा था.

Droupadi Murmu Wins President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है.उन्हें कुल 70 फीसदी वोट मिले हैं. उनकी जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है.

सीएम योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की विजय पर नये भारत के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और एक भारत श्रेष्ठ भारत भाव की जीवंत तस्वीर है. राष्ट्रपति पद की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने भी उन्हें बधाई दी है.


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दी बधाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दिये अपने बधाई संदेश में लिखा है कि राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को अनंब बधाई व हार्दिक शुभकामनायें.


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी बधाई

यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने द्रौपदी मुर्मू की विजय पर कहा है कि सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित देश की पहली जनजातीय और दूसरी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आदरणीया श्रीमती दौपद्री मुर्मू जी का हार्दिक अभिनंदन. उन्होंने भी ट्वीट कर राष्ट्रपति पद पर विजयी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >