UP News: उत्तराखंड के काशीपुर में यूपी पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, एक महिला की मौत पर उठे सवाल

उत्तराखंड के काशीपुर में दबिश के दौरान यूपी पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में कुल पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है, जबकि, एक महिला की मौत हो गई है. फिलहाल, मामले में दोनों राज्यों की पुलिस ने जांच की बात कही है.

UP News: उत्तराखंड के काशीपुर में एक बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में पांच लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि, एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया. फिलहाल, मामले में दोनों राज्यों की पुलिस ने जांच की बात कही है.

फायरिंग में एक महिला की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस की मुरादाबाद टीम एक मामले में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के यहां दबिश देने पहुंची थी. इस दौरान पुलिस और परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई. आरोप है कि यूपी पुलिस की फायरिंग से भाजपा के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत हो गई.

इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

इस संबंध में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि, बिगड़ते हालात को देखते हुए अन्य जिलों की पुलिस फोर्स को इलाके में तैनात कर दिया गया है. उन्होने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग हुई है, जिसमें महिला की मौत हो गई है और यूपी पुलिस के भी सिपाही घायल हुए हैं. यूपी पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके हथियार छीन लिए और गोलीबारी की. फिलहाल, इस मामले में दोनों राज्यों की पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >