मुख्य बातें
UP Corona Update Live: यूपी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. शनिवार, 15 जनवरी को यूपी में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना के 15795 नये मरीज, एक्टिव केस 95 हजार के पार
बीएचयू लैब से शनिवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 520 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. जिले में थर्ड वेव में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4076 पहुंच गई है.
यूपी में कोरोना संक्रमण के 15795 नये मरीज सामने आए हैं. एक्टिव केस 95 हजार के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 5031 मरीज ठीक हो चुके हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि, जब मार्च 2020 में कोरोना का पहला मामला आया था, उस समय हमारे पास एक भी टेस्ट करने की क्षमता नहीं थी. लेकिन आज प्रदेश में 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता हासिल कर चुका है.
सीएम योगी ने बताया कि, प्रदेश के अंदर ओमिक्रोन के सक्रिय मामले बढ़े हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन एक चुनौती था. आज हर ज़िले में हमारे पास कोरोना जांच के अत्याधुनिक लैब मौज़ूद है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में कोविड सेंटर का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने बताया कि, प्रदेश में अब तक कोविड वैक्सीन की 22,50,00,000 से अधिक डोज़ दी गई. 15-18 साल के बीच के 47,25,000 नवयुवकों को वैक्सीन की डोज़ दी गई. जिन लोगों ने दोनों डोज़ ली है और 60 साल से ज़्यादा उम्र है और किसी बीमारी से ग्रस्त हो वे कोविड की बूस्टर डोज़ ज़रुर लें.
लखनऊ में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. शहर में आज 2510 कोरोना केस रिपोर्ट किए गए हैं. इससे पहले शुक्रवार को शहर में 2, 209 कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई थी, जबकि गुरुवार को 2213 और बुधवार को 2181 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.