मुख्य बातें
UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 28 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 28 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

UP Corona Update Live: वाराणसी में कोरोना के मिले 287 नए मरीज, एक की मौत
वाराणसी में आज 287 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, 531 मरीज रिकवर हुए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 2417 है.
यूपी में 6 फरवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसा कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए किया गया है.
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में तीसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना है. एक ओर जहां नए केस मिलने की संख्या दिनों-दिन कम हो रही है, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या उत्साहवर्धक है. वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 65 हजार 263 है. इनमें से 98% से अधिक लोग मामूली लक्षणों के साथ घर पर ही स्वास्थ्यलाभ ले रहे हैं. एक्टिव केस और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट आ रही है.
कोविड प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 की बैठक में बताया गया कि, 15-17 आयु वर्ग के 01 करोड़ 40 लाख 40 हजार किशोरों में से 87 लाख 33 हजार से अधिक यानी 63℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है. इसी प्रकार 31 जनवरी तक के लक्ष्य के अनुसार पात्र 80% लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है. यह स्थिति संतोषजनक है. टीकाकरण को और तेज किए जाने की जरूरत है.
उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 1 लाख 80 हजार 883 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 7907 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 14,993 लोग उपचारित होकर कोरोना से ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण सामान्य फ्लू की तरह है. इससे डरने की नहीं, सतर्क-सावधान रहने की जरूरत है.
उत्तर प्रदेश में गुरुवार के दिन कोरोना के 8,901 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इस दौरान 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. उत्तर प्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 23,125 हो गई है. प्रदेश में फिलहाल कोविड के एक्टिव के 72,393 हैं.
UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार, 28 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…