UP Corona Update Live: पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 13681 नये मामले, सक्रिय मरीज 57000 के पार

UP Corona Update Live: यूपी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार, 12 जनवरी 2022 को कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ…

Live Updates
11:22 PM. 12 Jan 22 5:52 PM. 12 Jan

यूपी में कोरोना के 13681 नए मामले

उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कुल 2,39,771 सैम्पल की जांच की गयी. इसमें कोरोना संक्रमण के 13,681 नये मामले सामने आये. प्रदेश में अब तक कुल 9,52,98,148 सैम्पल की जांच की गयी. विगत 24 घण्टों में 700 लोग जबकि अब तक 16,90,226 लोग कोविड-19 से ठीक हुये. प्रदेश में कोरोना के कुल 57,355 एक्टिव मामले है.

11:22 PM. 12 Jan 22 5:52 PM. 12 Jan

Agra News: कोरोना के मिले 652 नए मामले

ताज नगरी में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, अब तक के सबसे अधिक 652 नए संक्रमित सामने आए. नए केस सामने आने के बाद आगरा में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2000 के पार हो गई है. जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों से स्वास्थ विभाग की चिंताएं और बढ़ गई हैं.

11:22 PM. 12 Jan 22 5:52 PM. 12 Jan

डीजीपी मुकुल गोयल ने ली बूस्टर डोज

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लखनऊ डीजीपी मुकुल गोयल ने बूस्टर डोज लगवाई है. उनके साथ एडीजी प्रशान्त कुमार ने भी बूस्टर डोज ली है. दरअसल, इसके बाद अब पुलिसकर्मियों को भी बूस्टर डोज लगााय जाएगा. विधानसभा चुनाव को लेकर बूस्टर डोज लगाई जा रही है.

7:58 PM. 12 Jan 22 2:28 PM. 12 Jan

अलीगढ़ में 246 ज्यादा कोरोना केस रिपोर्ट

अलीगढ़ में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में अब 200 से अधिक का इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 246 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. 11 दिनों में 867 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है.

3:34 PM. 12 Jan 22 10:04 AM. 12 Jan

यूपी में ओमिक्रॉन के 275 केस दर्ज

देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर 4868 हो गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि ओमिक्रॉन से अब तक कुल 1805 मरीज ठीक हो चुके हैं. यूपी में ओमिक्रॉन के 275 केस दर्ज किए गए.

3:34 PM. 12 Jan 22 10:04 AM. 12 Jan

24 घंटे के लिए बंद रहेगा आगरा जिला न्यायालय

आगरा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है. मंगलवार को जिले में 277 नए संक्रमित सामने आए. जिसके बाद अब कुल संक्रमित की संख्या 1495 हो गई. वहीं 7 नए संक्रमित जिला न्यायालय में भी मिले हैं, जिससे बुधवार के लिए न्यायालय बंद कर दिया गया. और न्यायालय परिसर को बुधवार के दिन सेनेटाइज किया जाएगा.

मुख्य बातें

UP Corona Update Live: यूपी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार, 12 जनवरी 2022 को कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >