UP: योगी 2.0 सरकार बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे CM योगी, हनुमानगढ़ी मंदिर और रामलला के किए दर्शन

योगी 2.0 सरकार के आगमन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी 1 अप्रैल को नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर अयोध्या पहुंचेे. जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर और रामलला के दर्शन-पूजन किए.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर पहली बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेे. इस बीच सीएम योगी ने अयोध्या में रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन किए.


जगह-जगह हुआ स्वागत

इसके साथ ही वे इस प्रवास के दौरान अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक भी करेंगे. दर्शन पूजन और बैठक के बाद वह देवीपाटन मंडल (बलरामपुर) में रात्रि विश्राम करेंगे. अयोध्या दौरे से पहले मुख्यमंत्री सैनिक स्कूल सरोजिनी नगर में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल सम्मिलित हुए. इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों, वार्ड सदस्यों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे. शाम 4 बजे करीब सीएम अयोध्या पहुंचे थे. इस दौरान मंदिर प्रांगण में उनका बहुतों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >