Kasganj News: कक्षा चार के छात्र ने नर्सरी की छात्रा से किया दुष्कर्म, भेजा गया बाल सुधार गृह

Kasganj News: यूपी में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इस बीच कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा से कक्षा चार के छात्र ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह आगरा भेज दिया है.

Kasganj News: यूपी में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इस बीच कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा से कक्षा चार के छात्र ने दुष्कर्म किया. मामले में छात्रा के पिता ने आरोपी छात्र के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह आगरा भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला 23 जनवरी का है. जहां एक गांव के स्कूल में नर्सरी की छात्रा से स्कूल के ही कक्षा चार के एक छात्र ने दुष्कर्म किया. छात्रा की चीख सुनकर शिक्षक दौड़े तो छात्र मौके से फरार हो गया. शिक्षकों ने घटना की जानकारी उसके परिजन को दी. सूचना यूपी 112 पुलिस को भी सूचना दी गई. छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

Also Read: Aligarh News: सीबीसीआईडी ने कासगंज में दबोचा पूर्व सेक्रेटरी, सहकारी बैंक में हुआ था 12 करोड़ का घोटाला
क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी छात्र की तलाश कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी छात्र किशोर है. जिसके कारण उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जहां से उसे बाल सुधार गृह आगरा भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >