नोएडा से भागलपुर आ रही मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकरायी, 24 घायल

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के डूभरभार गांव के पास एनएच-28 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात नोएडा से प्रवासी श्रमिकों को लेकर भागलपुर आ रही लग्जरी बस प्याज लदे ट्रक में पीछे से टकरा गयी

गोरखपुर : कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के डूभरभार गांव के पास एनएच-28 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात नोएडा से प्रवासी श्रमिकों को लेकर भागलपुर आ रही लग्जरी बस प्याज लदे ट्रक में पीछे से टकरा गयी. इससे बस में सवार दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सरकारी अस्पताल तमकुहीराज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

घायल श्रमिक शंकर ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से नोएडा से 39 लोगों को लेकर बस भागलपुर के लिए चली थी. ओवरटेक करने के चक्कर में बस ट्रक से जा भिड़ी. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दुर्घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >