UP Breaking News Live: उन्‍नाव में नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:48 AM. 7 May 22 7:18 PM. 6 May

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

सोनभद्र ,छत्तीसगढ़ व झारखंड की कोयला खदानों के आस-पास कोयला डिपो बनाकर तस्करी व कालाबाजारी करने वालों पर यूपी पुलिस का शिकंजा कसा है. यूपी एसटीएफ ने झारखंड के गढ़वा जिले के गैंग सरगना धनंजय सिंह समेत 15 लोगों को किया गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में झारखंड के गढ़वा जिले के 2, वाराणसी से 1, मिर्जापुर से 7 सोनभद्र से 3, गाजीपुर के 2 लोग शामिल है. यूपी एसटीएफ ने मिर्जापुर के अदलाहट इलाके से किया कोयला तस्करों को गिरफ्तार किया है.

12:06 AM. 7 May 22 6:36 PM. 6 May

उन्‍नाव में नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत

उन्‍नाव में गंगा नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत हो गई. सूचना मिलते ही राहत कार्य चलाया गया. मगर क‍िसी की जान नहीं बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही पर‍िवार में कोहराम मच गया.

12:06 AM. 7 May 22 6:36 PM. 6 May

कानपुर एयरपोर्ट की न्यू टर्मिनल बिल्डिंग की आधी से अधि‍क दीवार गिरी

कानपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. निर्माण निगम कि लापरवाही एयरपोर्ट की निर्माणाधीन न्यू टर्मिनल बिल्डिंग की आधी से अधि‍क दीवार गिर गई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निर्माण निगम को पेनल्टी की नोटिस भेजा है. लखनऊ के छोटे-छोटे अनुभवहीन ठेकेदारों को ठेका बांटा गया था. जल्दबाजी में घटिया निर्माण सामग्री से कार्य किया गया था. आरोप है क‍ि KD Devcon लखनऊ की कम्पनी कार्य को मानकों के विपरीत परिस्थितियों में कर रही थी. जिला प्रशासन ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है.

12:06 AM. 7 May 22 6:36 PM. 6 May

1 करोड़ की रंगदारी मांगने पर पूर्व MLA विजय मिश्रा की बेटी पर FIR

एक करोड़ की रंगदारी मांगने पर पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बेटी पर मुकदमा दर्ज. सीमा मिश्रा के खिलाफ जार्जटाउन थाने में केस दर्ज क‍िया गया है. विजय मिश्रा की बेटी समेत 3 पर मुकदमा दर्ज किया गया है. कारोबारी रामाश्रय से मांगी गई थी रंगदारी. 22 अप्रैल 2022 को कारोबारी को धमकाया गया था.

12:06 AM. 7 May 22 6:36 PM. 6 May

10 वकीलों की टीम भी सर्वे में शामिल होने पहुंची

4 बजे से शुरू होने वाले सर्वे में शामिल होने के लिए 10 वकीलों की टीम भी ज्ञानवापी मस्‍जि‍द पहुंचे हुए हैं. वहीं, नमाज पढ़ने आए लोग कोर्ट के आदेश पर हो रहे सर्वे को लेकर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर रहे हैं. इस बीच पुलिस की मुस्‍तैदी देखी जा रही है. माहौल में तनाव देखा जा रहा है.

12:06 AM. 7 May 22 6:36 PM. 6 May

पुल‍िस भीड़ को हटाने के लिए कर रही मशक्‍कत

ज्ञानवापी मस्‍जिद पर‍िसर में सर्वे का कार्य करने के लिए एडीएम सिटी पहुंच चुके हैं. इस बीच सर्वे का विरोध कर रहे एक पक्ष लोग नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने माहौल के तनाव को सुधारते हुए भीड़ को हटाने की कोश‍िश की.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >