UP Breaking News Live: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे सीएचसी महमूदाबाद सीतापुर, नदारद डॉक्टर्स को फटकारा

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
6:28 PM. 22 Apr 22 12:58 PM. 22 Apr

महमूदाबाद सीएचसी में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचेे. इस बीच उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वास्तविका का निरीक्षण किया. अटेंडेंस रजिस्टर को देखने के बाद उनका पारा चढ़ गया. बिना अनुमति छुट्टी पर गए डॉक्टर्स को उन्होंने फोन किया. संतुष्टिजनक जवाब न पाकर उन्होंने जमकर फटकार लगाई. इसके साथ ही उन्होंने सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों को समय पर आने-जाने की हिदायत दी. निरीक्षण के दौरान एक्सरे मशीन खराब मिलने के बाद उन्होंने अधिकारियों को उसे त्वरित ठीक करवाने के सख्त निर्देश दिए.

6:28 PM. 22 Apr 22 12:58 PM. 22 Apr

मॉरीशस के पीएम दिल्ली के लिए वाराणसी से रवाना

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच चल रही बैठक अब समाप्त हो चुकी है. मॉरीशस के पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं, सीएम योगी कुछ ही देर में खजूरी स्थित एक निजी स्कूल के उद्घाटन में पहुंचेंगे.

3:33 PM. 22 Apr 22 10:03 AM. 22 Apr

जिलाध्यक्ष परवेज मियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बरेली में बिजली विभाग ने BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर छापेमार कार्रवाई की है. परवेज मियां के घर पर बिजली विभाग ने छापेमारी के दौरान पकड़ी बिजली चोरी. टीम ने जिलाध्यक्ष परवेज मियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

3:33 PM. 22 Apr 22 10:03 AM. 22 Apr

आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे शिवपाल यादव

शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव की बीच जारी नाराजगी को लेकर लगातार खबरे सामने आ रही हैं. इस बीच मीडिया से मिली खबर के मुताबिक, शिवपाल यादव अब आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल जा सकते हैं. इससे पहले वह आजम खान के उत्पीड़न को लेकर बयान दे चुके हैं.

3:33 PM. 22 Apr 22 10:03 AM. 22 Apr

सीएम के बाद राज्यपाल के साथ होगी मॉरीशस के पीएम की बैठक

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ सुबह 9.30 बजे से दस बजे तक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सुबह दस बजे से साढ़े दस बजे तक सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद कार से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. एयरपोर्ट से सुबह 11.15 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ अपनी पत्नी के साथ 3 दिनों के वाराणसी दौरे पर आए हुए हैं, जिसका आज आखिरी दिन है.

2:02 PM. 22 Apr 22 8:32 AM. 22 Apr

सीएम जरदोजी अंगवस्त्र पहनाकर करेंगे मॉरिशस के पीएम का स्वागत

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ की तीन दिवसीय यात्रा का आज दूसरा दिन है. पीएम प्रविंद आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. पीएम प्रविंद जगन्नाथ का सम्मान सीएम योगी जरदोजी अंगवस्त्र पहनाकर करेंगे. काशी के जरदोजी के कारीगर जमालुद्दीन और शादाब ने अंगवस्त्र पर मॉरीशस और भारत के झंडे को बनाकर उस पर दोनों देशों का नाम लिखकर झालर के साथ तैयार किया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >