UP Breaking News Live: ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से 10 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:45 AM. 27 Sept 22 7:15 PM. 26 Sept

कुल्लु हादसे पर आईआईटी प्रशासन ने की स्थिति साफ

Varanasi News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में पर्यटकों के टेंपो ट्रेवलर हादसे को लेकर बीएचयू आईआईटी प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है. आईआईटी के प्रेस व पब्लिसिटी सेल के मुताबिक इस हादसे में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) के तीन छात्र लक्ष्य सिंह, (चतुर्थ वर्ष, कंयूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), ईशान गुप्ता और निष्ठा बोडानी (चतुर्थ वर्ष, केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) घायल हुए हैं. सभी का इलाज हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में हो रहा है. वहीं, संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने कुल्लू हादसे पर अफसोस जताते हुए बताया कि घा���ल तीनों विद्यार्थी खतरे से बाहर हैं. प्रो. जैन ने घायल विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने बताया कि घायल विद्यार्थियों के परिजनों से संस्थान के अधिकारी लगातार संपर्क में हैं.

9:24 PM. 26 Sept 22 3:54 PM. 26 Sept

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इटौंजा में घायलों से मिलने पहुंचे

लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी. हादसे में करीब 50 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. घायलों का हालचाल लेने के ल‍िए उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अस्‍पताल पहुंचे.

8:22 PM. 26 Sept 22 2:52 PM. 26 Sept

ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से 10 लोगों की मौत

लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी. हादसे में करीब 50 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिना किसी देरी के बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और लोगों की मदद से 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हादसे के बाद तालाब में डूबने से अब तक कुल दस लोगों की मौत हो चुकी है. लखनऊ हादसे पर सीएम योगी ने शोक जताया है. घायलों के उपचार हेतु दिये निर्देश हैं. साथ ही मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपए राहत राशि दिये जाने के आदेश दिए हैं.

8:22 PM. 26 Sept 22 2:52 PM. 26 Sept

आगरा में 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे पर होगा कार्यक्रम

आगरा में 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सिकंदरा स्मारक पर शाम 5 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न वक्ता टूरिज्म के महत्व और जानकारी से अवगत कराएंगे. बच्चों की गायन और नृत्य प्रतियोगिता भी होगी. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टूरिज्म के महत्व को दर्शाएंगे कलाकार.

8:22 PM. 26 Sept 22 2:52 PM. 26 Sept

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

लखनऊ के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी. हादसे में 50 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई. पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है.

8:22 PM. 26 Sept 22 2:52 PM. 26 Sept

लखनऊ में PFI से जुड़े शख्स को STF ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश समेत देशभर के अलग अलग इलाकों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी का सिलसिला जारी है. इस क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में PFI से जुड़े शख्स अब्दुल मजीद को STF ने गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास से पीएफआई और आईएसआईएस से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और आपत्तिजनक साहित्य बरामद किए गए हैं.आरोपी यूएपीए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >