UP Breaking News Live: हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर में 8 की मौत

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
8:44 PM. 22 Jun 22 8:44 PM. 22 Jun

हमीरपुर में बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह हादसा एनएच 34 पर हुआ है.

8:44 PM. 22 Jun 22 8:44 PM. 22 Jun

कानपुर हिंसा मामले में हिरासत में लिये गए बाबा बिरयानी के मालिक

कानपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने मशहूर रेस्त्रां बाबा बिरयानी के मालिक मुख़्तार बाबा को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का दावा कि कि मुख़्तार बाबा ने हिंसा के मुख्य आरोपी गया जफर हयात हाशमी को फंड दिया था.

2:39 PM. 22 Jun 22 2:39 PM. 22 Jun

पिकअप ने बाइक सवार 3 भाइयों को रौंदा

बस्ती जिले से सड़क हादसे की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पिकअप ने बाइक सवार 3 भाइयों को रौंद दिया. इलाज के दौरान तीनों भाइयों की मौत हो गई. तीनों भाई एक ही बाइक पर सवार थे. एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. हादसे में पिकअप चालक की भी हालत गंभीर है. चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सोनहा के दुबौली चौराहे के पास की घटना है.

2:39 PM. 22 Jun 22 2:39 PM. 22 Jun

ग्रेटर नोएडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे. यहां IIMT कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री पहुंचे. परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को बांटी जाएगी छात्रवृत्ति.

2:39 PM. 22 Jun 22 2:39 PM. 22 Jun

सीएम ने फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए आदेश

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार लगाया, और फरियादियों की समस्या को सुना. जनता दरबार में दूर-दूर से आए फरियादी सीएम योगी से मिले और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. CM ने सभी समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए.

2:39 PM. 22 Jun 22 2:39 PM. 22 Jun

हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यहां मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश के घायल होने की जानकारी है. मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश हाइवे पर लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे. पुलिस ने बदमाशों के पास से चेन, बाइक और तमंचा बरामद किया है. थाना बहादुरगढ़ के लुहारी मार्ग का मामला.

7:10 AM. 22 Jun 22 7:10 AM. 22 Jun

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद आज करेंगे प्रेस वार्ता

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद 22 जून यानी आज सुबह 11 बजे अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता करेंगे. मंत्री निषाद पीएम मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत के संबंध में प्रेस वार्ता करेंगे. प्रेस वार्ता में अपर मुख्य सचिव, पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग, डा0 रजनीश दुबे भी उपस्थित रहेंगे.

7:10 AM. 22 Jun 22 7:10 AM. 22 Jun

विभागीय कार्यों के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज यानी 22 जून 2022 को दोपहर 1 बजे लोकभवन स्थित सभागार में विभागीय कार्यों के संबंध में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >