Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस लेकर बीजेपी पदाधिकारी पहुंचे सपा दफ्तर, हुई नोकझोंक

रामचरितमानस की चौपाइयों पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कानपुर से लखनऊ सपा दफ्तर पहुंचे सिख समुदाय के बीजेपी पदाधिकारियों से सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई .

Ramcharitmanas controversy: रामचरितमानस की चौपाइयों पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कानपुर से लखनऊ सपा दफ्तर पहुंचे सिख समुदाय के बीजेपी पदाधिकारियों से सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई. मौके पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस ने मामले को कराया शांत. शुक्रवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा के सिख समुदाय के कार्यकर्ता रामचरितमानस पुस्तक की प्रतियां लेकर पहुंचे. भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर सपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके चलते मौके पर हंगामा हो गया. इसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को सपा कार्यालय से हटाया. सिख समुदाय के बीजेपी पदाधिकारी.अखिलेश यादव को रामचरितमानस भेंट करने. रामायण भेंट करने पहुंचे भाजपा और सपा दफ्तर .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >