सपा के गढ़ आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्‍याशी निरहुआ ने क‍िया जीत का दावा, सपा के धर्मेंद्र नाखुश

दिनेश लाल यादव 'न‍िरहुआ' ने एक ट्वीट कर लिखा, 'जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है. यह आपकी जीत है. उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है. यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है.'

UP Azamgarh and Rampur By Election Results 2022:उत्‍तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट रामपुर और आजमगढ़ में हो रहे उपचुनाव में से रामपुर में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी के घनश्‍याम लोधी ने 42,192 वोट से जीत दर्ज कर ली है. वहीं, आजमगढ़ में भाजपा प्रत्‍याशी दिनेश लाल यादव ‘न‍िरहुआ’ ने एक ट्वीट कर जीत का सेहरा अपने सिर बांध लिया है. हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आध‍िकार‍िक घोषणा नहीं की गई है.

दिनेश लाल यादव ‘न‍िरहुआ’ ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है. यह आपकी जीत है. उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है. यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है.’ वहीं, भाजपा के लिए चुनौती साब‍ित हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेंद्र यादव ने 2,88,691 वोट प्राप्‍त किये हैं जबक‍ि निरहुआ को 2,99,968 मत मिले हैं. तीसरे पायदान पर आये बसपा उम्‍मीदवार शाह आलम उर्फ ​​गुड्डू जमाली ने 2,57,572 वोट हास‍िल माहौल को और रोचक बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >