प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का किया स्वागत
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Yodo Yatra) का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, ‘राहुल गांधी एक योद्धा हैं. राहुल, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं. मुझे मेरे भाई पर गर्व है. नफरत की राजनीति को खत्म करना है. राहुल गांधी सत्य का कवच पहने हैं.’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे. अदानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे’