Bareilly News: मिनी बाईपास पर अवैध कॉलोनी में चला बीडीए का बुलडोजर, नवनिर्मित भवनों को गिराया

Bareilly News: बरेली के मिनी बाईपास पर स्थित एक अवैध कालोनी में विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने कार्रवाई की. बीडीए की टीम ने बुलडोजर से नवनिर्मित भवनों को गिराया. इसके साथ ही आगे से निर्माण न करने की चेतवानी दी है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के मिनी बाईपास पर स्थित एक अवैध कालोनी में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने कार्रवाई की. बीडीए की टीम ने बुलडोजर से नवनिर्मित भवनों को गिराया. इसके साथ ही आगे से निर्माण न करने की चेतवानी दी है. बीडीए ने कालोनाइजर को नोटिस दिया. इस कालोनी पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है.

मिनी बाईपास पर अवैध कॉलोनी में चला बीडीए का बुलडोजर

शहर के मिनी बाईपास रोड स्थित सैदपुर हांकिन्स में अंबर कालोनी के पास एक अवैध कालोनी विकसित की जा रही है. बताया जा रहा है कि सोमवार को बीडीए की टीम बुल्डोजर के साथ रिटायर्ड कर्नल शौकत अली, अली रजा की कालोनी पर पहुंची. यह करीब 20 वीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही थी. इसमें 02 भवन, सड़क, विद्युत पोल, नाली, 02 गेट एवं बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण किया जा रहा था.

Also Read: UP News: बरेली ने ओढ़ी कोहरे की चादर, शीतलहर से बढ़ी गलन, जानें शहर के मौसम का हाल

बीडीए ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की.इसके साथ ही उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के तहत कार्रवाई की.

क्या कहा सहायक अभियन्ता ने

सहायक अभियन्ता अनिल कुमार, अवर अभियन्ता हरीश चौधरी, एसके सिंह आदि एवं प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई. टीम ने अवैध कालोनी के विकास कार्य का ध्वस्तीकरण किया .इससे पहले भी बीडीए इस कालोनी के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है. इसके साथ ही बीडीए बरेली की अन्य कालोनियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रहा है.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >