Bareilly News: बरेली में कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से काटी गर्दन, मौत, जानें वजह

छविराम ने धारदार हथियार से पिता की गर्दन काट दी, जिससे ख्यालीराम की मौके पर ही मौत हो गई. बेटे के कृत्य से घर में अफरा-तफरी मच गई.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को एक कलयुगी पुत्र ने पिता से रुपये की मांग की. पिता के इनकार करने पर दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद पुत्र ने धारदार हथियार से पिता की गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अलाई टांडा गांव निवासी ख्याली राम (80 वर्ष) की गर्दन रविवार को उसके छोटे बेटे छविराम ने धारदार हथियार से काट दी. मृतक के परिजनों ने बताया कि ख्याली राम के चार बेटे श्यामाचरण, मुरारी, भूपराम और छविराम हैं. पिछले दिनों ख्याली राम ने अपने खेत के पेड़ की लकड़ी 80 हजार रुपये में बेची थी.

उन्होंने इस लकड़ी को बेचकर मिली रकम से अपने लिए एक कमरा बनवाने का फैसला किया. लेकिन, सबसे छोटा बेटा छविराम अपने हिस्से के 20,000 रुपये मांग रहा था. ख्यालीराम उसको रुपये देने के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि उन्होंने किसी भी बेटे को रुपये नहीं दिए थे.

इसी बात पर आज पिता पुत्र के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान छविराम ने धारदार हथियार से पिता की गर्दन काट दी, जिससे ख्यालीराम की मौके पर ही मौत हो गई. बेटे के कृत्य से घर में अफरा-तफरी मच गई. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छविराम को गिरफ्तार कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद बरेली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >