Bareilly News: बरेली के भुता में बजा पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना, जांच में जुटी पुलिस

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के सिंघाई मुरावान गांव निवासी एक दुकानदार पर आरोप लगा है कि वह बुधवार रात पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना बजाकर सुन रहा था. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की.

Bareilly News: बरेली के भुता थाना क्षेत्र के सिंघाई मुरावान गांव निवासी एक दुकानदार पर बुधवार रात पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना बजाकर सुनने का आरोप है. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया.

लोगों ने विरोध किया तो देने लगा धमकी

गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने पुलिस से शिकायत में बताया कि सिघाई मुरावान निवासी एक दुकानदार बुधवार रात अपनी दुकान पर पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना बजाकर सुन रहा था. इसका लोगों ने विरोध किया, तो वह दुकानदार उल्टा लोगों को ही धमकाने लगा. बोला, उसकी मर्जी है, कोई भी गाना सुने.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यह जानकारी हिमांशु पटेल ने बुधवार रात में बरेली पुलिस के टि्वटर हैंडल पर ट्वीट कर दी. इससे पुलिस अफसर हरकत में आ गए. जिले के पुलिस अफसरों ने देहात क्षेत्र की भुता थाना पुलिस को मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं. उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी

गांव में पुलिस के पहुंचते ही आरोपी दुकानदार फरार हो गया है. मगर, पुलिस आरोपी के साथ ही गाने की भी जांच कर रही है, जिससे सच्चाई का पता लगाया जा सके. इस मामले में भुता पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की गई. मगर, फोन न उठने के कारण संपर्क नहीं हो सका.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >