Arrest Warrant Against Sapna Chaudhary: डांसर की इस हरकत पर लखनऊ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट

Lucknow News: मशहूर डांसर सपना चौधरी की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं. लखनऊ की कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. एसीजेएम कोर्ट ने आदेश में साफ कहा है कि सपना चौधरी को गिरफ्तार कर पेश किया जाए. इससे पहले सपना के खिलाफ 18 नवंबर 2021 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था

Lucknow News: अब अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी. सपना चौधरी के खिलाफ 13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. आयोजकों का कहना था कि सपना चौधरी ने डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करवा लिए. उसके बाद कार्यक्रम में नहीं आईं और शो रद्द कर दिया था. आयोजकों ने सपना पर रकम हड़पने का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >