गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोर्ट में सरेंडर के लिए दी अर्जी

प्रशांत कुमार, एडीजी (लॉ और ऑर्डर) की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि इस केस में लचर रवैया अपनाने के कारण संबंधित थाने के एसआई और सोसायटी में तैनात 4 सिपाही और एक एसआई को लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया गया है. पीड़िता को दो पीएसओ उपलब्ध कराए गए हैं.

Abusive BJP leader Shrikant Tyagi: नोएडा के कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी अब सोशल मीडिया में गालीबाज के तौर पर चर्चित हो चुके हैं. महिला से अभद्रता करने के आरोप में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में यूपी के शीर्ष पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार, एडीजी (लॉ और ऑर्डर) की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि इस केस में लचर रवैया अपनाने के कारण संबंधित थाने के एसआई और सोसायटी में तैनात 4 सिपाही और एक एसआई को लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया गया है. पीड़िता को दो पीएसओ उपलब्ध कराए गए हैं. इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि भगोड़े नेता श्रीकांत त्यागी ने गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी है. हालांकि, अब तक उसे पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है.

खबर अपडेट की जा रही है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >